भीलवाड़ा: चित्तौड़ रोड पर सड़क पर किए गए अतिक्रमण पर चला न्यास का पीला पंजा, दुकानदारों ने न्यास अधिकारियों से की उलझन
भीलवाड़ा शहर में बढ़ते अवैध अतिक्रमण के खिलाफ नगर विकास न्यास ने शुक्रवार शाम करीब 5 बजे सख्त कार्रवाई करते हुए चित्तौड़ रोड पर पुराना बस स्टैंड एवं रेलवे फाटक के आसपास सड़क पर किए गए अवैध कब्जों को हटाया। यह कार्रवाई नगर विकास न्यास के तहसीलदार दिनेश कुमार साहू के नेतृत्व में की गई।