उन्नाव: उन्नाव के थाना दही क्षेत्र में वर्क शॉप के पास रोडवेज बस को डंपर ने मारी टक्कर, 3 सवारियों की हुई मौत
Unnao, Unnao | Jul 11, 2026 उन्नाव जनपद के थाना दही क्षेत्र के अंतर्गत वर्कशॉप के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है जानकारी के अनुसार बस ने पहले पिकअप में टक्कर मारी जिसमें जो बस में सवार सवारियां थी और बस कंडक्टर पिकअप को देखने के लिए नीचे उतरे वहीं रोडवेज बस में पीछे से डंपर ने टक्कर मार दी बस की चपेट में आकर 3 सवारियों व बस कंडक्टर को कुचल दिया जिसमें तीन लोगों की मौके पर हुई मौत