जमुई: भाटचक शिव मंदिर में पौधारोपण और स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया
Jamui, Jamui | Jul 26, 2026 जमुई के भाटचक स्थित शिव मंदिर परिसर में बाबा गणीनाथ सेवा टीम की 60वीं यात्रा के तहत रविवार 10 बजे के करीब पौधारोपण एवं स्वच्छता अभियान चलाया गया। टीम ने मंदिर परिसर की सफाई कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। संस्थापक कुंदन कुमार गुप्ता ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करे। अभियान में प्रमोद रावत, सोनू रावत साहित कई शामिल थे।