भोपाल की आईबीडी रायसिना कॉलोनी में रविवार को निवासियों ने सड़क की बदहाल हालत से परेशान होकर अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। लोगों ने सड़क की शवयात्रा निकाली और प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया। कॉलोनी के लोगों का कहना है कि वर्षों से सड़क खराब है और चोड़ीकरण की मांग बार-बार करने के बावजूद कोई कार्य नहीं हुआ|