डिंडौरी: प्राथमिक शाला पौड़ी के शिक्षक छात्र-छात्राओं से किताबों की करा रहा ढुलाई, वीडियो हुआ वायरल
प्राथमिक शाला पौड़ी के शिक्षक छात्र-छात्राओं को पढ़ाई की जगह पुस्तक और किताबों की ढुलाई करवा रहा है जिसका एक वीडियो शुक्रवार सुबह 9:00 बजे से सोशल मीडिया में तेजी के साथ वायरल हो रहा है । विभाग के द्वारा छात्रों को किताब बांटने को लेकर विद्यालय को आवंटन प्राप्त हुआ लेकिन शिक्षक ने हमाली की जगह छात्र-छात्राओं के सिर पर पुस्तक का गट्टा रख ढुलाने कर रहे हैं ।