हिलसा: हिलसा के मजदूर का शव सूरत में पंखे से झूलता मिला, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया
Hilsa, Nalanda | Mar 6, 2026 हिलसा थाना क्षेत्र के रेडी पंचायत अंतर्गत मजीदपुर गांव के एक मजदूर का शव गुजरात के सूरत में कमरे के पंखे से झूलता हुआ मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शुक्रवार को जब शव गांव पहुंचा तो बड़ी संख्या में लोग मृतक के घर पर जुट गए और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।