सरधना: धर्म कांटे के पास सड़क हादसे में बाइक सवार एडवोकेट डॉक्टर रविंद्र कुमार घायल, गंभीर चोटें आईं, इलाज जारी
सरधना तहसील रोड धर्म कांटे के पास बाइक सवार अधिवक्ता से अचानक एक शराबी युवक टकरा गया हादसे में अधिवक्ता बाइक सहित सड़क पर गिर गए और गंभीर तौर पर घायल हो गए। अधिवक्ता का आरोप है की घटना के समय पुलिस की दस कदम की दूरी पर खड़ी थी वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने केवल उसकी गाड़ी का फोटो लिया और उसको घायल अवस्था में छोड़कर वहां से रवाना हो गए।