दतिया नगर: वाहन चेकिंग के दौरान थाना कोतवाली पुलिस ने अवैध रिवॉल्वर सहित युवक को किया गिरफ्तार
अपराधों की रोकथाम एवं संदिग्ध व्यक्तियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा दिनारा रोड पर सघन वाहन चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल पर सवार एक युवक को रोककर पूछताछ की गई। युवक की कब्जे से एक 12 बोर की लोहे की रिवाल्वर और बिना नंबर की मोटरसाइकिल जप्त की गई है.