अजयगढ़: नशे में युवक बना नरभक्षी, ₹900 की उधारी मांगने पर दुकानदार के गाल और उंगली चबा गया
शराब के नशे में इंसान किस हद तक गिर सकता है, इसकी एक रूह कंपा देने वाली मिसाल पन्ना जिले के अजयगढ़ थाना क्षेत्र के देवगांव में देखने को मिली है। महज 900 रुपये के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में एक युवक ने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए दुकानदार के गाल और उंगली को दांतों से काटकर लहूलुहान कर दिया।विवाद से 'खूनी हमले' तक का सफर घटना आज मंगकवार 3 मार्च की है।