बांके बाज़ार: लाखों खर्च, फिर भी एक बूंद पानी नहीं: अम्बाखर गांव में अधूरी पड़ी पेयजल योजना से ग्रामीण परेशान।
बाँके बाजार प्रखंड की बैताल पंचायत अंतर्गत अम्बाखर गांव में पेयजल योजना पर लाखों रुपये खर्च किए जाने के बावजूद ग्रामीणों को अब तक एक बूंद भी शुद्ध पेयजल नसीब नहीं हो सका है। पीएचईडी विभाग की लापरवाही के कारण योजना अधूरी पड़ी है, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि पीएचईडी विभाग द्वारा बोरिंग और फाउंडेशन का निर्माण कार्य काफी