बिसवां: बिसवां क्षेत्र में रामाभारी मोड़ के पास ट्रैक्टर और बाइक की आमने-सामने टक्कर, एक की मौत और एक घायल
Biswan, Sitapur | Mar 31, 2026 बिसवां कोतवाली क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बिसवां-सदरपुर मार्ग पर ग्राम रामाभारी मोड़ के पास ट्रैक्टर और बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल बहुचरा गया।