सहारनपुर: थाना मंडी पुलिस ने AC चोरी की वारदात का किया खुलासा, चार शातिर चोरों को गिरफ्तार कर सामान बरामद किया
सहारनपुर के थाना मंडी क्षेत्र में पुलिस ने चोरी की घटना का सफल खुलासा किया है। पुलिस ने चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एसी के आउटडोर यूनिट के अंदर का चोरी किया गया सामान भी बरामद किया है। मामला 16 अप्रैल 2026 का है, जब कन्हैयालाल मार्केट निवासी व्यापारी नरेश जिंदल ने अपनी कपड़े की दुकान से एसी के आउटडोर का सामान चोरी हो गया था।