कोतवाली थाना अधिकारी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस ने तेलियान तालाब घंटाघर सार्वजनिक स्थान पर एक व्यक्ति शंकर लाल गुर्जर निवासी गांधी पार्क को सट्टे की खाईवाली करते गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उक्त व्यक्ति के कब्जे से एक सट्टा पर्ची और 320 रुपए सट्टा राशि जप्त की है।