मढ़ौरा: पियरपुरवां चवंर से 600 लीटर बरामद देशी शराब व उपकरण मामले में पांच लोगों पर प्राथमिकी
थानाक्षेत्र के पियरपुरवां चंवर में पुलिस ने छापामारी करते हुए 600 लीटर देशी शराब जब्त किया जबकि मौके से शराब कारोबारी फरार हो गये इस दौरान पुलिस ने बाइक व अन्य सामग्री भी जब्त किया है। पुलिस ने रविवार की दोपहर बारह बजे बताया कि उक्त मामले में उसी गाँव के अमेरिका महतो ,बहारन महतो,श्रीचरण महतो ,चंदन महतो व सचिन कुमार पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है।