चान्हो: पाली में नार्मदेश्वर शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का शुभारंभ, हजारों महिलाओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा
Chanho, Ranchi | Mar 5, 2026 पाली स्थित नार्मदेश्वर शिव मंदिर में गुरुवार सुबह 11 बजे प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का शुभारंभ विधि-विधान के साथ किया गया। इस अवसर पर समाजसेवी ओम शंकर गुप्ता भी शामिल हुए और भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। प्राण प्रतिष्ठा के तहत मंदिर प्रांगण से पाली नदी तक भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों महिलाओं ने भाग लिया।