हनुमानगढ़: बार संघ अध्यक्षों ने एडीजी एटीएस एमएन दिनेश को सौंपा ज्ञापन, भादरा थाना अधिकारी हनुमानाराम बिश्नोई को हटाने की रखी मांग
हनुमानगढ़ जिले के दौरे पर आए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एटीएस एमएन दिनेश को जिले के बार संघ अध्यक्षों ने ज्ञापन सौंपा और जिले के भादरा थाना अधिकारी हनुमानाराम बिश्नोई को पद से हटाने की मांग रखी। इस दौरान बार संघ अध्यक्षों ने कहा कि भादरा थाना अधिकारी अधिवक्ताओं और आम नागरिकों से दुर्व्यवहार करते हैं और उनको पूर्व में कई बार चार्जशीट भी मिल चुकी है।