बदायूं: फकीरी सराय मोहल्ले में जमीन के विवाद में दरवाजा लगाने को लेकर 7 लोगों ने 4 लोगों को लाठी-डंडा मारकर किया घायल
Budaun, Budaun | May 18, 2026 बदायूं की सदर कोतवाली क्षेत्र के फकीरी सराय मोहल्ले में जमीन के विवाद में दरवाजा लगाने को लेकर हुए विवाद में सात लोगों ने सिमरन पुत्री राजू साहू, आकांक्षा पुत्री राजू साहू, लक्ष्मी पत्नी नरेश, हेमा पत्नी राजेश के लाठी डंडा मारकर घायल कर दिया। इस मामले की थाना पुलिस से शिकायत की गई है। थाना पुलिस ने चारों घायलों का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया है।