कोंडागांव: NH-30 झूलनाडीही में अज्ञात वाहन की टक्कर से दो लोग घायल, एक की हालत गंभीर, जिला अस्पताल किया जाएगा रिफर
नेशनल हाईवे-30 स्थित झूलनाडीही में सोमवार शाम करीब 7 बजे सड़क किनारे खड़े 78 वर्षीय सच्चु कोटवानी (निवासी धमतरी) और 31 वर्षीय हेमसिंग नेताम को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद वाहन चालक फरार हो गया। दोनों घायलों को उपचार के लिए फरसगांव अस्पताल लाया गया। सच्चु कोटवानी के पैर में गंभीर चोट आने के कारण उन्हें बेहतर उपचार हेतु जिला अस्पताल रेफर किया जा