डुमरांव: डुमरांव में भाईचारे से बकरीद का पर्व मना, सौहार्द की मिसाल, सुरक्षा के थे व्यापक इंतजाम, नगर परिषद भी मुस्तैद दिखा
Dumraon, Buxar | May 28, 2026 डुमरांव में बकरीद का पर्व उल्लास, आपसी प्रेम और भाईचारे के माहौल में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। गुरुवार सुबह 8 बजे से ही ईदगाह और मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर बकरीद की मुबारकबाद दी और क्षेत्र में सौहार्द का संदेश दिया।