ललितपुर: शहर के कैलगवां चौराहा ओवर ब्रिज के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर, बाइक चालक की हालत मरणासन्न
शहर के कैलगवां चौराहा स्थित ओवर ब्रिज के पास मंगलवार को किसी अज्ञात वाहन ने एक बाइक चालक को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना के दौरान बाइक लगभग पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक चालक की हालत भी मरणासन्न बनी हुई थी। बरहाल लोगों द्वारा उक्त घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया था।