बदायूं: कलेक्ट्रेट स्थित श्री अटल बिहारी वाजपेई सभागार में जिलाधिकारी ने जनगणना 2027 को लेकर की समीक्षा बैठक
Budaun, Budaun | Apr 6, 2026 बदायूँ के जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना 2027 के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनगणना कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु विभिन्न विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना एक राष्ट्रीय महत्व का कार्य है, जिसमें शत-प्रतिशत सटीकता और पारदर्शिता अत्यंत आवश्यक है।