सिमरिया प्रखंड मुख्यालय स्थित रामकृष्ण परमहंस केंद्रीय विद्यालय में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा जिला स्तरीय सात दिवसीय प्राथमिक शिक्षा वर्ग का आयोजन हुआ।यह वर्ग आगामी 31 दिसंबर के संध्याकाल में समापन होगा।इस वर्ग में संघ के स्वयंसेवकों का संगठन की विचारधारा,कार्य पद्धति,अनुशासन तथा राष्ट्र सेवा के मूल्यों से अवगत कराया जाएगा।