कस्बा भ्रमण के दौरान मुखबिर सूचना मिली कि गुलाबपुरा कालोनी रोड रेल्वे ब्रिज के निचे बडनगर में एक व्यक्ति नीले रंग की स्कुटी पर प्लास्टिक की केन मे हाथ भट्टी की कच्ची महुऐ की शराब लेकर खड़ा है। सूचना पर तत्काल संज्ञान लेते हुए टीम तैयार कर मौके पर कार्यवाही के लिये रवाना की गई जिस पर पुलिस टीम व्दारा प्रभावी कार्यवाही कर संदीग्ध व्यक्ती को घेराबंदी कर पकडा।