सावर: सावर थाना पुलिस को मिली सफलता, आलोली के चरागाह से भैंसे चोरी करने वाले 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार
Sawar, Ajmer | Jul 4, 2026 चोरी और नकबजनी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत सावर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।पुलिस ने ग्राम आलोली के चरागाह से भैंसे चोरी करने के मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।थानाधिकारी बनवारी लाल मीणा ने शनिवार शाम 4 बजे जानकारी दी।