टोंक: जलदाय मंत्री कन्हैया लाल चौधरी ने किया टोंक जिले का दौरा, पूर्ववर्ती सरकार पर किया हमला
Tonk, Tonk | Apr 11, 2025 राजस्थान सरकार के जलदाय मंत्री कन्हैया लाल चौधरी शुक्रवार को टोंक जिले के दौरे पर रहे। इस दौरान मंत्री का अनेक जगहों पर लोगों ने फूलमालाओं के साथ भव्य स्वागत किया । दौरे के दौरान संबोधन में मंत्री ने पूर्ववर्ती गहलोत सरकार पर जल जीवन मिशन में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए और कहा की मेजरमेंट बुक में और धरातल पर बड़ी गड़बड़ी सामने आई है।