मुरैना नगर: पिपरई गांव में हत्या के फरार इनामी बदमाश ने घर पर की फायरिंग, दी धमकी, SP से गुहार के बाद पुलिस ने तीन पर दर्ज की FIR
मुरैना के सरायछौला क्षेत्र में हत्या के मामले में फरार इनामी बदमाश ने पीड़ित पर समझौते का दबाव बनाते हुए पहले फोन पर धमकी दी और फिर साथियों संग घर पहुंचकर फायरिंग की। पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद एसपी से शिकायत पर पुलिस ने बीती रात कल्ली गुर्जर सहित तीन आरोपियों पर FIR दर्ज कर गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।