इटावा: कौशल्या वाटिका के समीप ई-रिक्शा की टक्कर से बाइक सवार दम्पत्ति हुए घायल, जिला अस्पताल में उपचार जारी
Etawah, Etawah | Mar 17, 2024 फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के कौशल्या वाटिका के समीप, बाइक सवार दंपत्ति को ई-रिक्शा चालक ने टक्कर मार दी। जिसके चलते विकास कॉलोनी निवासी 43 वर्षीय महेश पुत्र राजेंद्र सिंह, और उनकी पत्नी 35 वर्षीय प्रीति घायल हो गई, सूचना मिलते ही परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उनका उपचार शुरू करते हुए, नजदीकी थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी।