मड़ियाहू: पपरावन गांव में शराब के नशे में पति ने पत्नी से की मारपीट, कपड़ों में लगाई आग; पति पर मुकदमा दर्ज
बरसठी थाना क्षेत्र के पपरावन गांव में घरेलू विवाद के दौरान एक महिला के साथ मारपीट, कपड़े जलाने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने उसके पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी रेखा सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है