कौआकोल: फरकी पथरा गांव के एक व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में गई जान, तेज रफ्तार गाड़ी ने मारा धक्का
कौआकोल थाना क्षेत्र के महुडर पंचायत अंतर्गत फरकी पत्थर गांव में की एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में वृद्ध व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान फरकी पत्थर गांव राजकुमार तुरिया के रूप में की गई है। स्वजनों से प्राप्त जानकारी के अनुसार राजकुमार तुरिया शनिवार की शाम बाजार से खरीदारी कर अपने घर लौट रहे थे।