बिरनी: चिरुडीह में वज्रपात से पक्के मकान की ढलाई क्षतिग्रस्त हुई, बच्ची बेहोशी की हालत में पहुंची
Birni, Giridih | Sep 7, 2026 बिरनी प्रखंड के चिरुडीह गांव में रविवार की रात करीब 11 बजे तेज बारिश के बीच हुए वज्रपात से इंद्रदेव नारायण सिंह के पक्के मकान की छत की ढलाई क्षतिग्रस्त हो गई। वज्रपात की तेज आवाज से घर में अफरा-तफरी मच गई। घटना के दौरान घर में सो रही एक नन्ही बच्ची की हालत बिगड़ गई और वह बेहोशी की स्थिति में पहुंच गई। वहीं एक महिला के हाथ में भी तेज झटका लगने की बात सामने आई