इंदौर: शेयर बाजार में निवेश के नाम पर लॉ स्टूडेंट से ₹10 लाख से अधिक की हुई धोखाधड़ी, इंदौर क्राइम ब्रांच ने शुरू की जांच
Indore, Indore | Apr 4, 2025 इंदौर में एक प्रशांत नामक लॉ स्टूडेंट के साथ शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 10 लाख से अधिक की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने फरियादी को अज्ञात व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़कर उसे लगातार निवेश के टिप्स दिए और शुरुआत में कुछ मुनाफा दिखाकर फरियादी का विश्वास जीता। इस विश्वास के चलते फरियादी ने लाखों रुपए का निवेश किया। जिसके बाद उसके साथ धोखाधड़ी हुई।