बेगूसराय: जोकिया मौजा बहियार में मारपीट व गोलीबारी, SP पहुँचे घटना स्थल, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी
भगवानपुर थाना क्षेत्र के जोगिया मौजा बहियार में मारपीट व गोलीबारी की घटना में एसपी मनीष घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है. इस बात की जानकारी सोमवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि भगवानपुर थाना को सूचना मिली कि जोकिया बहियार में दो पक्षों के बीच मारपीट व गोलीबारी हुई है.