बिधूना: कोतवाली क्षेत्र में हुई पुलिस मुठभेड़ में कन्नौज और मैनपुरी के दो बदमाशों के पैर में लगी गोली, बोले सीओ बिधूना
औरैया। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत औरैया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बीती रात थाना बिधूना, स्वाट एवं सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में चोरी के मामले में वांछित छह अभियुक्तों को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ के दौरान दो अभियुक्त घायल हो गए,