16 अक्टूबर को शाम 4 बजे शासकीय कन्या हाई स्कूल बुनियादी, झाबुआ में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ आधारित पोस्टर मैकिंग एवं स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी रचनात्मक अभिव्यक्ति प्रस्तुत की। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली बालिकाओं को जिला स्तरीय कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा।