शेखोपुर सराय: शेखोपुर सराय अंचल कार्यालय में भूमि विवादों के निपटारे के लिए जनता दरबार का आयोजन
शेखोपुर सराय अंचल कार्यालय में भूमि विवादों के निपटारे हेतु जनता दरबार आयोजित। गौरतलब है कि शनिवार को शेखोपुर सराय अंचल कार्यालय परिसर में भूमि से जुड़े विवादों के समाधान को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दरबार में पूर्व से लंबित तीन मामलों पर सुनवाई की गई, वहीं इस सप्ताह एक नया आवेदन प्राप्त हुआ। इस प्रकार कुल चार मामलों पर विचार किया गया।