नीमडीह: पितकी रेलवे फाटक पर दोपहर से फिर लगी जाम, राहगीरों को हुई परेशानी
नीमडीह प्रखंड क्षेत्र के पितकी रेलवे फाटक पर शनिवार दोपहर रात करीब 8 बजे तक सड़क के दोनो और जाम की स्थिति बनी रही. दोपहर से लेकर रात सड़क के दोनों ओर करीब दो-दो किलोमीटर तक वाहनों की लंबी जाम लग गई. फाटक पर लगातार लग रहे जाम के कारण यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. जिस कारण टाटा–पुरुलिया मार्ग पर सफर कर रहे छोट