उज्जैन शहर: गढ़कालिका मंदिर में दर्शन को लेकर महामंडलेश्वर और पुजारी पक्ष में विवाद, सीसीटीवी वीडियो आया सामने
उज्जैन के प्रसिद्ध गढ़कालिका मंदिर में रविवार को दर्शन व्यवस्था को लेकर किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर महाकालीनंद गिरी और पुजारी पक्ष के बीच तीखी बहस हो गई, जो देखते ही देखते धक्का-मुक्की और हंगामे में बदल गई। रविवार की भीड़ के दौरान मंदिर के अंदर खड़े होने और प्रवेश की बात पर शुरू हुए इस विवाद के बीच साध्वी द्वारा आत्मदाह की कोशिश की गई, जिससे पूरे परिसर में