मिली जानकारी के अनुसार मुंगावली पुलिस को शनिवार शाम लगभग 6 बजे मुखबिर से सूचना मिली थी कि मुंगावली में तालाब की पार के पास कुछ युवक सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन कर रहे हैं, उसी सूचना पर पुलिस मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंची और मौके से गीलारोपा निवासी अरविंद्र कटारिया (26 वर्ष) और सोहेल खान (19 वर्ष) वर्ष को सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करते पाया।