नर्मदापुरम: विधायक डॉ. सीता शरण शर्मा ने खर्रा घाट पर प्रस्तावित राजघाट निर्माण का निरीक्षण किया
खर्रा घाट में प्रस्तावित राजघाट निर्माण कार्य को लेकर सोमवार को करीब 2 बजे विधायक डॉ. सीता शरण शर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थल का बारीकी से निरीक्षण कर वर्तमान स्थिति का जायजा लिया और निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान विधायक ने संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर कार्य को समयसीमा में पूर्ण करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।