डीग: ऑपरेशन पृथ्वी के तहत डीग पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अवैध खनन में 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार, 5 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
Deeg, Bharatpur | Jul 30, 2026 पुलिस अधीक्षक डीग कांबले शरण गोपीनाथ के निर्देशन में जिले में अवैध खनन के विरुद्ध चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन पृथ्वी’ के तहत थाना कोतवाली डीग पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध खनन के मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से खनन सामग्री से भरी 5 ट्रैक्टर-ट्रॉली भी जब्त की हैं।