हनुमानगढ़ जंक्शन में महिला को फर्जी मालिक बनाकर 5 बीघा कृषि भूमि बेचने का एक मामला सामने आया है। इस संबंध में ग्राम पंचायत गुरुसर के पूर्व सरपंच प्रशाशक की ओर से जंक्शन थाना में तीन जनों के खिलाफ 46 लाख रुपए की धोखाधड़ी के आरोप में मुकदमा दर्ज करवाया गया है।