बांधवगढ़: कमिश्नर सुरभी गुप्ता ने 37.49 लाख के अटल सेवा सदन पंचायत भवन का निरीक्षण किया, कलेक्टर राखी सहाय मौजूद
उमरिया जिले के ग्राम मजमानी खुर्द में शहडोल संभाग की कमिश्नर श्रीमती सुरभी गुप्ता एवं कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय ने 37 लाख 49 हजार रुपये की लागत से नव निर्मित अटल सेवा सदन पंचायत भवन का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने भवन की गुणवत्ता, उपलब्ध सुविधाओं एवं पंचायत कार्यालय के संचालन की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए ।