गुरुवार शाम करीब 5 बजे हिनौता थाना क्षेत्र में चिन्हित गुंडा-बदमाशों, हिस्ट्रीशीटरों और निगरानी में रखे व्यक्तियों की बैठक आयोजित की गई। पुलिस ने उन्हें आवश्यक समझाइश दी और शांतिपूर्ण जीवन जीने व अपराध से दूर रहने की शपथ दिलाई। कुछ बदमाश जो जेल में हैं या जिले से बाहर हैं, उनकी जानकारी भी एकत्र की गई।