बदायूं: अंधरौऊ गांव में बारात आने से पहले युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया, हालत गंभीर
Budaun, Budaun | Jun 30, 2026 बदायूं के थाना दातागंज क्षेत्र के अंधरौऊ गांव में एक युवती की बारात आने वाली थी। बारात आने से पहले ही युवती ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। लेकिन परिजनों ने देख लिया और युवती को बचा लिया परिजन युवती को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उसकी हालत को गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल में भर्ती कर लिया है। फिलहाल उसका इलाज चल रहा है।