सीतापुर: हरगांव क्षेत्र के 15 वर्षीय किशोर ने अज्ञात कारणों से जहर खाकर की आत्महत्या
हरगांव थाना क्षेत्र के भरड़िया गांव में रहने वाले एक 15 वर्षीय किशोर ने अज्ञात कारणों के चलते जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास कर लिया था जिसके बाद किशोर की हालत बिगड़ने लगी थी परिवार वालों के द्वारा किशोर को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल लाया जा रहा था लेकिन रास्ते में ही किशोर की मौत हो गई किशोर की मौत हो जाने के बाद परिवार में मातम का माहौल है।