कर्वी: चित्रकूट मारकुंडी में ₹4.60 करोड़ की लागत से तैयार LHS, रेलवे फाटक LC-402 पर आवागमन सुरक्षित और सुगम हुआ
चित्रकूट के मानिकपुर मारकुंडी स्थित रेलवे फाटक LC-402 पर करीब 4.60 करोड़ रुपये की लागत से बना लिमिटेड हाइट सबवे (LHS) तैयार हो गया है।जिसकी जानकारी जिला प्रशासन ने रविवार सुबह 10 बजे दी, 21 मीटर बैरल और दोनों ओर 380-380 मीटर पहुंच मार्ग सहित परियोजना से मारकुंडी क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों को सुरक्षित, सुगम आवागमन मिलेगा तथा रेल संचालन भी अधिक निर्बाध होगा।