बिहार: सकरौल गांव के पास बाइक और स्कार्पियो की टक्कर में बाइक सवार की मौत, बाइक में लगी आग
Bihar, Nalanda | May 24, 2026 बख्तियारपुर-रजौली फोरलेन स्थित एनएच-20 पर दीपनगर थाना क्षेत्र के सकरौल गांव के पास रविवार की शाम करीब 6 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। अनियंत्रित स्कॉर्पियो की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक में भीषण आग लग गई। मृतक की पहचान लोहरा गांव निवासी अंशु कुमार के रूप में हुई है।परिजनों ने बताया कि य