गभाना: पिसावा में दोस्तों से बदला लेने के लिए युवक ने दी लूट की झूठी सूचना, पुलिस ने किया गिरफ्तार और शांतिभंग में पाबंद
पिसावा कस्बे में लूट की झूठी सूचना देना एक युवक को भारी पड़ गया। युवक ने शनिवार रात को यूपी-112 पर फोन कर तीन लोगों द्वारा मारपीट और पांच हजार रुपये लूटने की शिकायत दर्ज कराई थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि मोमोज की दुकान पर युवक की अपने दोस्तों से कहासुनी हुई थी। इसी रंजिश में उसने बदला लेने के लिए लूट की झूठी