नौबतपुर: नौबतपुर के मालतीधारी कॉलेज में बीसीए छात्रों का विदाई समारोह आयोजित
नौबतपुर प्रखंड के मालतीधारी कॉलेज के BCA विभाग द्वारा मंगलवार को दोपहर 12 बजे तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अखिलेश कुमार के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ, जिसमें छात्रों और शिक्षकों ने अपने तीन वर्षों की यादों को साझा किया। समारोह में छात्रों ने अपने अनुभव, संघर्ष और उपलब्धियों