महू बड़गोंदा में हनी ट्रैप गिरोह का पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन महिलाएं और एक पुरुष गिरफ्तार
इंदौर के ग्रामीण इलाके बडगौंडा थाना क्षेत्र में पुलिस ने हनीट्रैप के नाम पर लोगों को धमकाकर वसूली करने वाले गिरोह का शुक्रवार 12 बजे खुलासा करते हुए तीन महिलाओं और एक पुरुष को गिरफ्तार किया है। इस गिरोह के सदस्य पहले एक महिला से मैसेज के जरिए दोस्ती करबाते थे और फिर युवक को किसी लोकेशन या कमरे में बुलाया जाता था। जैसे ही युवक वहाँ पहुंचता, गिरोह के अन्य सदस